महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित “हिंद-दी-चादर” श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी 350वें शहीदी समागम के लिए इंजीनियर जसपाल सिंह चावला की विशेष दायित्व के साथ नियुक्ति
गोंदिया/नागपुर/नांदेड़/मुंबई; महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्य स्तरीय समन्वय समिति द्वारा आयोजित “हिंद-दी-चादर” श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम के लिए समाजसेवी इंजीनियर जसपाल सिंह चावला को सम्मानजनक जिम्मेदारी एवं महत्वपूर्ण विशेष दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
समिति के अनुसार इस नियुक्ति का उद्देश्य राज्यभर में होने वाले आयोजनों में विभिन्न समाजों के बीच समन्वय स्थापित करना, जनसंपर्क बढ़ाना तथा गुरु साहिब के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।
इंजीनियर जसपाल सिंह चावला को सौंपा गया विशेष दायित्व
नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें—
संपूर्ण राज्य में सामाजिक समन्वय,
जनजागरण,
प्रचार-प्रसार,
तथा कार्यक्रमों के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व सौंपा गया है।
उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे सिख, सिंधी, बंजारा, मोहिल, रघुवंशी सहित विविध समाजों को इस ऐतिहासिक समागम से जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देंगे।
कार्यक्रम समिति ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी स्मृति को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रूप में मनाने के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के त्याग, बलिदान, सार्वभौमिक मानवता और सर्वधर्म समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
मुख्य आयोजन तिथियाँ
07 दिसंबर 2025 – नागपुर
21 दिसंबर 2025 – नवी मुंबई
24 जनवरी 2026 – नांदेड
इन आयोजनों में सिख, हिंदू, बंजारा, मोहिल, सिंधी, कावन आदि समाजों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इंजीनियर जसपाल सिंह चावला ने व्यक्त किया आभार
इंजीनियर जसपाल सिंह चावला ने नियुक्ति के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान और आदर्शों के संदेश को समाज तक पहुंचाना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम के प्रमुख मार्गदर्शकों, निमंत्रकों और समन्वयकों का विशेष धन्यवाद किया।
आभार व्यक्त किए गए सम्माननीय व्यक्तित्व
प्रधानमंत्री
श्री नरेंद्र जी मोदी
महाराष्ट्र राज्य मुख्यमंत्री
श्री देवेंद्र जी फडणवीस
मार्गदर्शक समिति
संत ज्ञानी हरनाम सिंह जी खालसा
धर्मगुरु संत श्री बाबुसिंग जी महाराज
महंत रघुमुनी जी महाराज
श्री गोपाल चैतन्य जी महाराज
श्री रामसिंघ जी महाराज
श्री शरदराव जी ढोले
निमंत्रक
बल मलकित सिंघ
सह-आमंत्रित
श्री सुनील महाराज
श्री किसन राठोड़
श्री सुरेश महाराज
एस. तेजा सिंघ बावरी
स. चरणदीप सिंघ
समन्वय
श्री रामेश्वर नाईक
सह-समन्वयक
स. जसपाल सिंघ सिद्धू
आयोजक
श्री महेंद्र जी रायचुरा
इंजीनियर चावला ने कहा कि सभी श्रद्धेय मार्गदर्शकों के आशीर्वाद और सहयोग से यह राज्यस्तरीय समागम ऐतिहासिक और सफल सिद्ध होगा।

